CTET Admit Card Download: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) हर वर्ष दो बार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का आयोजन करता है। सत्र 2024 में पहली परीक्षा आयोजित की जा चुकी है, जबकि दूसरी परीक्षा का आयोजन अभी शेष है।
यदि आप भी आगामी CTET परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो एडमिट कार्ड या हॉल टिकट से जुड़ी जानकारी आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जो उम्मीदवार यह जानना चाहते हैं कि एडमिट कार्ड कब जारी होगा और इसे कहां से डाउनलोड किया जा सकता है, उन्हें इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए।
CTET Admit Card Download
जो उम्मीदवार CTET एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है कि CBSE जल्द ही इसे जारी करने वाला है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड जारी होते ही वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, इसलिए उम्मीदवारों को वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए।
CTET Exam Date Updated
CTET परीक्षा के लिए आवेदन 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2024 तक भरे गए थे। परीक्षा का आयोजन 14 और 15 दिसंबर 2024 को किया जाएगा।
एडमिट कार्ड में मिलने वाली जानकारी
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- एप्लिकेशन नंबर
- जन्मतिथि (Date of Birth)
- परीक्षा की तारीख और समय
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र का पता
CTET Admit Card Download कैसे करें?
- CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “सीटेट एडमिट कार्ड” की लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
- अपनी जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- “कैंडिडेट एक्टिविटी” सेक्शन में दी गई लिंक पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड को चेक करें और उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि
सीटेट परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर 2024 को होना है। एडमिट कार्ड 8 से 12 दिसंबर 2024 के बीच जारी किए जाने की संभावना है। इसे आप ऑनलाइन माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
Latest Jobs
- Supreme Court Bharti: सुप्रीम कोर्ट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
- Vidhan Sabha Vacancy: विधानसभा में नौकरी करने का मौका, फॉर्म भरना शुरू