Bhagya Laxmi Yojana: गरीब बेटियों को 50 हजार की मदद, जानें कैसे करें Apply

पोस्ट को शेयर करें

Bhagya Laxmi Yojana: भाग्य लक्ष्मी योजना 2024 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की बेटियों और महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण प्रदान करना है। इसमें कई किस्तों में कुल दो लाख रुपए की मदद दी जाती है।

भाग्य लक्ष्मी योजना की मदद से यूपी सरकार बेटी पैदा होने पर उसके भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए आर्थिक मदद देती है। योजना का मुख्य मकसद बेटियों का विकास करना है। योजना के तहत सिर्फ उत्तर प्रदेश की बेटियों को ही लाभ मिलता है। बता दें कि केंद्रीय स्तर पर जननी सुरक्षा योजना के माध्यम से भी महिलाओं की मदद सरकार द्वारा की जाती है।

Join Whatsapp Join Now
Join Telegram Join Now

Bhagya Lakshmi Yojana 2024 Overview

योजना का नाम Bhagya Lakshmi Yojana 2024
विभाग महिला एंव बल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश 
किसके द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 
कब शुरू की गईसाल 2017 मे 
लाभार्थी निर्धन परिवार की बच्चियों के लिए 
आधिकारिक वेबसाइट https://mahilakalyan.up.nic.in/

Bhagya Laxmi Yojana का उद्देश्य

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को वित्तीय सहायता प्रदान करना।
  • बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना और उनके उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करना।
  • महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता को प्रोत्साहित करना।

Bhagya Laxmi Yojana मुख्य लाभ

  • बालिकाओं के जन्म पर ₹50,000 की राशि दी जाती है।
  • शिक्षा के हर स्तर (कक्षा 6, 8, 10, और 12) पर अलग-अलग प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
  • उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद अतिरिक्त ₹2,00,000 तक की सहायता मिल सकती है।
  • योजना का लक्ष्य बेटियों को स्कूल में बनाए रखना और उनकी शिक्षा को पूरा करना है।
  • महिलाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाएं शामिल हैं।
कक्षा 6 3000 रुपए 
कक्षा 8 5000 रुपए 
कक्षा 10 7000 रुपए 
कक्षा 12 8000 रुपए 

    Bhagya Laxmi Yojana पात्रता

    • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
    • परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से कम होनी चाहिए।
    • केवल 31 मार्च 2006 के बाद जन्मी बालिकाएं ही पात्र हैं।
    • बेटी की शादी 18 वर्ष से पहले नहीं होनी चाहिए।

    Bhagya Laxmi Yojana Doccuments

    • आधार कार्ड (बच्ची का यदि मौजूद हो तो)
    • लड़की का जन्म प्रमाण पत्र
    • मूल निवास प्रमाण पत्र
    • माता-पिता का आधार कार्ड
    • आय प्रमाण पत्र
    • जन्म प्रमाण पत्र
    • बैंक खाता विवरण
    • राशन कार्ड और पासपोर्ट आकार की तस्वीर

    Bhagya Laxmi Yojana Online Apply

    • सबसे पहले महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर जाएं।
    • होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन विकल्प पर क्लिक करें।
    • आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
    • उसके बाद बेटी और माता-पिता से संबंधित आवश्यक दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
    • सभी जानकारी और दस्तावेज जांचने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।

    Bhagya Laxmi Yojana की महत्वपूर्ण तिथियां

    • आवेदन शुरू: फरवरी 2024
    • आवेदन की अंतिम तिथि: मार्च 2024

    इसे भी पढें- Ladki Bahin Yojana: अब लाडली बहनों को 1500 नहीं 2100 मिलेंगे, करें आवेदन

    भाग्य लक्ष्मी योजना क्या है?

    भाग्य लक्ष्मी योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

    क्या यह योजना केवल बालिकाओं के लिए है?

    हाँ, योजना विशेष रूप से बालिकाओं के शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए बनाई गई है।

    Join Whatsapp Join Now
    Join Telegram Join Now
    योजना का उद्देश्य क्या है?

    इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना, परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना, और समाज में महिलाओं की स्थिति को सुधारना है।

    योजना में बेटी के जन्म पर कितनी राशि मिलती है?

    भाग्य लक्ष्मी योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार ₹50,000 की वित्तीय सहायता माता-पिता को प्रदान करती है।


    पोस्ट को शेयर करें
    Join Whatsapp Join Now
    Join Telegram Join Now

    Leave a Comment