Ladli Behna Yojana 19th Kist: मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना की 19वीं किस्त 11 दिसंबर 2024 को लाभार्थी महिलाओं के खाते में जारी कर दी है। बुधवार को भोपाल के परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाभार्थी महिलाओं के खाते में 19वीं किस्त के रूप में 1250 रुपए ट्रांसफर किया।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अब तक लाभार्थी महिलाओं को 18 किस्त दी जा चुकी है। उसके बाद 11 दिसंबर को लाडली बहना योजना की 19वीं किस्त जारी की गई। इससे पहले 9 नवंबर को 18वीं किस्त लाभार्थी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की गई थी।
सामूहिक गीता पाठ का हुआ आयोजन
इस दौरान भोपाल में सामूहिक गीता पाठ का भी आयोजन किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री शामिल हुए। इसमें बड़ी संख्या में लाडली बहनें भी शामिल हुई थीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान कहा कि भोपाल से जनकल्याण पर्व और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का शुभारंभ, 1.28 करोड़ लाडली बहनों एवं 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को राशि प्रदान की गई है।
महोत्सव में उन्होंने कहा कि बहनों का सशक्तिकरण ही मध्य प्रदेश सरकार का प्रण है। बता दे कि यह Ladli Behna Yojana 19th Kist थी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने नवंबर महीने में 18वीं किस्त जारी की थी। उसे दौरान इंदौर में हुई एक सभा के दौरान यह किस्त जारी की गई थी।
लाडली बहनों ने किया गीता पाठ
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाएं शामिल हुई थीं। इस दौरान लाडली बहनों ने भी मुख्यमंत्री के साथ गीता पाठ में हिस्सा लिया। यहां पर 5000 से अधिक लोगों ने एक साथ गीता पाठ करके रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान साधु संतों और कई गणमान्य लोगों की भी उपस्थित रही।
Ladli Behna Yojana 19th Kist Status Check
Ladli Behna Yojana 19th Kist का स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
- लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
- दिए गए कैप्चा कोड भरें और प्राप्त ओटीपी को सही स्थान पर दर्ज करें।
- ओटीपी दर्ज करने के बाद “वेरीफाई” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।
अब आपके सामने 19वीं किस्त का पूरा विवरण खुल जाएगा। इसमें आप अपने पेमेंट की स्थिति को चेक सकते हैं।


















